मोदी ने कहा- दीदी ने 24 घंटे में बदले का एजेंडा पूरा किया; हमें बंगाल के आशीर्वाद से 300 सीटें मिलेंगी

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल के बशीरहाट में चुनावी रैली की। अमित शाह के रोड शो में हिंसा को लेकर मोदी ने कहा कि सत्ता के नशे में दीदी (ममता बनर्जी) ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया। बंगाल में दीदी जिस तरह हिंसा कर रही हैं, उससे साफ हो गया कि यहां के आशीर्वाद से भाजपा अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करेगी।

मोदी ने दावा किया कि पांचवें और छठवें चरण के मतदान के बाद ही भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया और हम 300 सीटों का आंकड़ा पार कर लेंगे। ऐसा सभी सर्वे कह रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ऐसा ही दावा किया। उन्होंने कहा कि छठवें चरण की वोटिंग के बाद ही यह साफ हो गया है कि हम बहुमत हासिल कर रहे हैं। निश्चित तौर पर हम 300 सीटें हासिल करेंगे।

दीदी ने बंगालियों की भद्र परंपरा को तार-तार किया- मोदी

मोदी ने कहा- दीदी बंगाली लोगों की भद्र परंपरा को तार-तार कर रही हैं। आज अपनी ही परछाई से डरकर वे बौखला रही हैं। वे जानती हैं कि उनकी जमीन खिसक गई है। आज बंगाल के चप्पे-चप्पे से एक ही आवाज आ रही है। 2019 में ही दीदी का पत्ता साफ होने जा रहा है।
"प. बंगाल में दीदी जिस तरह हिंसा कर रही हैं, उससे एक और बात स्पष्ट है कि बंगाल के लोगों के आशीर्वाद से देश में भाजपा अकेले अपने दम पर पांचवें-छठवें चरण के मतदान में ही पूर्ण बहुमत आ रहा है। सभी सर्वे यह बता रहे हैं। भाजपा 300 सीट पार करेगी और बंगाल इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।'
''दीदी को लगता था कि वे यहां के लोगों को धोखा देकर और डराधमकाकर राज करती रहेगीं। जिस धरती पर राम कृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और रवींद्र नाथ टैगोर जैसे महान नेताओं के संस्कार हों, वहां के लोग दीदी का ये बर्ताव आगे बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।''
''बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि दीदी से मुक्ति पानी है। राजपाट छिन जाने के डर से दीदी अगर भड़केंगी नहीं तो और क्या करेंगी।''

आदमपुर से लगे एक और छोटे से गाँव के बाहर मेन रोड पर कुछ मुसलमान बैठे बातचीत कर रहे थे. वो एक आवाज़ में ममता बनर्जी के पक्ष में बोलते हैं.

मैंने पूछा कि कुछ लोग कहते हैं कि ममता पश्चिम बंगाल के 30 प्रतिशत मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही हैं तो वहाँ बैठे मोहम्मद बशीर मुल्ला, जो एक ज़माने में सीपीएम के समर्थक थे, कहते हैं दीदी ने उनके समुदाय को सुरक्षा और सम्मान दिया है.

मुल्ला बताते हैं, "हम इस राज्य में टोपी और दाढ़ी के साथ अपनी पहचान के साथ सीना तान कर घूम सकते हैं जो दूसरे राज्यों के मुसलमान मोदी राज में नहीं कर सकते."

पश्चिम बंगाल के ग्रामीण इलाक़ों में प्रवेश करें तो आपका स्वागत टीएमसी के झंडों और ममता बनर्जी के पोस्टरों से होता है.

उत्तर और पश्चिम भारत में जगह-जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुस्कुराता हुआ चेहरा पोस्टरों और बिलबोर्ड में अक्सर देखने को मिल जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

Führende Scientologen gehören zu den aktivsten Immobilienplayern der Stadt

澳大利亚外长称拒绝中方“经济胁迫” 外交部回应